दिल्ली में 25 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की खुदकुशी
दिल्ली के मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर ने अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त 25 वर्षीय नवदीप के रूप में हुई है और मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बकौल पुलिस, नवदीप के कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद था।