दिल्ली में 3 छात्रों की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया
राजेंद्र नगर (दिल्ली) में राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से 3 छात्रों की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीसीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा कि छात्रों ने पूसा रोड जाम कर दिया था और अनुरोध के बाद वे नहीं माने तो हमने हल्का बल प्रयोग किया।