दिल्ली में मंगलवार को बारिश के बाद अधिकतम तापमान 28.8°C रहा जो सामान्य से काफी कम था और बीते 3-साल में दर्ज अप्रैल का सबसे ठंडा दिन रहा। इससे पहले 2023 में 1 अप्रैल को अधिकतम तापमान 28.4°C दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।