दिल्ली में 38 वर्षीय तस्कर को 100 ज़िंदा कछुओं के साथ किया गया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने शाहदरा में कई लुप्तप्राय प्रजातियों समेत 100 कछुओं की तस्करी के आरोप में 38 वर्षीय एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से 50 इंडियन रूफ्ड टर्टल, 45 ब्लैक स्पॉटेड पॉन्ड टर्टल, 3 इंडियन आई और 2 इंडियन सॉफ्टशेल टर्टल बरामद किए गए हैं। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।