दिल्ली में 4 मंज़िला इमारत में आग लगने से फंसे 10 लोग, 2 लोगों की हुई मौत

ओल्ड गोविंदपुरा (दिल्ली) में मंगलवार रात को 4 मंज़िला इमारत में आग लग गई जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हैं जबकि 6 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। दमकल कर्मियों ने करीब पौने दो घंटे में किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

Load More