दिल्ली में 400 पार पहुंचा AQI, कृत्रिम वर्षा की ज़रूरत है: पर्यावरण मंत्री गोपाल राय
दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के 400 के पार रहने पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार से राजधानी में कृत्रिम बारिश कराने के संबंध में बैठक बुलाने की अपील की है। उन्होंने कहा, "दिल्ली और उत्तर भारत में प्रदूषण (एक्यूआई) 400 की सीमा तक पहुंच गया है। अगले 10 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं।"