दिल्ली में 47 साल पहले उफनती यमुना से आई बाढ़ के दौरान क्या-क्या हुआ था?
दिल्ली सरकार के अनुसार, 1978 में दिल्ली में उफनती यमुना से आई बाढ़ में 43 वर्ग किलोमीटर की कृषि भूमि में 2 मीटर तक पानी भर गया था। इसके अलावा तब उत्तरी दिल्ली के मॉडल टाउन, मुखर्जी नगरी और निरंकारी कॉलोनी आदि स्थानों पर बाढ़ से संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। बाढ़ से लगभग ₹17.61 करोड़ का नुकसान हुआ था।