दिल्ली में 5 दिनों बाद खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का पानी
दिल्ली में यमुना का जलस्तर घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया है। पुराने लोहे के पुल पर रविवार रात 10 बजे तक यमुना का जलस्तर 205.32 मीटर रिकॉर्ड किया गया जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है। अधिकारियों के मुताबिक, यह स्थिति राहत की खबर है क्योंकि पिछले 5-दिनों से जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर था।