दिल्ली में 5 माह की बेटी के सामने शख्स ने की पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर कबूला जुर्म
दिल्ली के नंद नगरी इलाके में एक शख्स ने मंगलवार को अपनी 5 माह की बेटी के सामने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स ने बाद में थाने में जाकर अपना जुर्म कबूलते हुए सरेंडर कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि शख्स को पत्नी पर विवाहेतर संबंध का शक था।