दिल्ली में 5 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ, नया चेहरा होंगे मुकेश अहलावत: रिपोर्ट
'पीटीआई-भाषा' ने 'आप' के हवाले से बताया है कि दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत नया चेहरा होंगे। वहीं, पिछली सरकार में मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय, इमरान हुसैन का मंत्री पद बरकरार रखा गया है। गौरतलब है, आतिशी के साथ सभी नेता शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।