दिल्ली में 50 दिन में PUC सर्टिफिकेट न होने पर 2.6 लाख गाड़ियों का कटा ₹260 करोड़ का चालान
दिल्ली में 16 अक्टूबर से 6 दिसंबर के बीच 50 दिन में प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) नहीं होने पर 2.6 लाख से ज़्यादा गाड़ियों का ₹260 करोड़ से अधिक का चालान काटा गया है। यह कार्रवाई जीआरएपी के तहत की गई है। वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र न होने पर वाहन चालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाता है।