दिल्ली में 63 वर्षीय मरीज़ ने अस्पताल की चौथी मंज़िल से लगाई छलांग, हुई मौत

दिल्ली के द्वारका में शुक्रवार रात एक प्राइवेट अस्पताल की चौथी मंज़िल से एक 63 वर्षीय मरीज़ ने छलांग लगा दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक दिल्ली हाईकोर्ट का रिटायर्ड कर्मचारी था और वह मानसिक तनाव संबंधी परेशानियों से पीड़ित था। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Load More