दिल्ली के सभी ज़िला बार असोसिएशन की को-ऑर्डिनेशन कमिटी ने शनिवार को एक इमरजेंसी बैठक बुलाई और इसमें फैसला लिया गया कि 8-सितंबर से अदालतों में वकील कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। बार असोसिएशन ने कहा, "हम अपनी मांग पर अडिग हैं और दोहराते हैं कि पुलिसकर्मियों को गवाही/साक्ष्य के लिए अदालतों में प्रत्यक्ष रूप से ही उपस्थित होना होगा।"