हाल में भीषण गर्मी पड़ने से आपूर्ति कम होने के कारण दिल्ली में टमाटर की खुदरा कीमत ₹70-₹80/किलोग्राम तक पहुंच गई है। दिल्ली-एनसीआर में फलों व सब्ज़ियों की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में गर्मी पड़ने से टमाटर की उपज प्रभावित हुई है जिसके चलते आपूर्ति सीमित हो गई और कीमतें बढ़ी हैं।