दिल्ली के अलग अलग इलाकों से 948 लीटर संदिग्ध मिलावटी घी ज़ब्त
दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग इलाकों से 948.9-लीटर संदिग्ध मिलावटी घी ज़ब्त किया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने भोगल, नजफगढ़ और शिव विहार में कार्रवाई कर घी के 15 नमूने भी लिए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।