दिल्ली में AC में ब्लास्ट होने से 4 मंज़िला इमारत में लगी आग, 4 लोग ज़िंदा जले
शाहदरा (पूर्वी दिल्ली) के विवेक विहार इलाके में रविवार को एसी में ब्लास्ट होने से 4 मंज़िला इमारत में आग लग गई जिसमें कम-से-कम 4 लोगों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, इमारत के हर हिस्से की बारीकी से जांच जारी है और राहत व बचाव कार्य के दौरान कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।