दिल्ली में BJP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, केजरीवाल के खिलाफ लड़ेंगे प्रवेश वर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नई दिल्ली सीट से 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश साहिब सिंह वर्मा और कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री व 'आप' नेता आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को उतारा है। कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट मिला है।