दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते अब 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, नई सूची जारी
दिल्ली मेट्रो ने सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अपनी सर्विस अपडेट संशोधित करते हुए 57 की जगह 45 स्टेशन बंद रखने का एलान किया है। इन स्टेशनों में राजीव चौक, नई दिल्ली, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, बाराखंबा रोड, आईटीओ और दिल्ली गेट शामिल हैं। हालांकि, नई दिल्ली को छोड़कर सभी संबंधित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।