दिल्ली में CM सचिवालय और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली में मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, ईमेल में धमाके का समय भी बताया गया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, ऐहतियात के तौर पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।