दिल्ली में CRPF स्कूल की दीवार के पास हुए धमाके का वीडियो आया सामने

रोहिणी (दिल्ली) में सीआरपीएफ पब्लिक स्कूल की दीवार के पास हुए धमाके का सीसीटीवी फुटेज़ सामने आया है। वीडियो में धमाका होने से चंद पल पहले एक बाइक सवार गुज़रता दिखा और ब्लास्ट होते ही सीसीटीवी कैमरा हिल गया। हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धमाके की आवाज़ कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई थी।

Load More