दिल्ली में CRPF स्कूल के पास विस्फोट केस में दीवार पर जलती सिगरेट फेंकने वाले से हुई पूछताछ
दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए विस्फोट के मामले में सीसीटीवी फुटेज से एक शख्स की पहचान की है जिसने विस्फोट से पहले स्कूल की दीवार के पास जलती सिगरेट फेंक दी थी। पुलिस ने शख्स से पूछताछ के बाद कहा कि विस्फोट सिगरेट के कारण हुआ था या नहीं इसकी जांच जारी है।