दिल्ली में PG के बेड बॉक्स से मिला 35 वर्षीय महिला का शव
मंगोलपुरी (दिल्ली) में एक पीजी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 7 अप्रैल को 35 वर्षीय महिला का शव बेड के बॉक्स में मिला था और जांच में पता चला है कि वह पीजी में प्रेमी से मिलने पहुंची थी। वहीं, मृतका शादीशुदा बताई जा रही है।