दिल्ली में PM सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, फ्री में लगेगा 3kW तक का सोलर पैनल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को 'पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना' के रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, "solar.delhi.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करें और 3 kW तक का सोलर रूफटॉप सरकार आपको बिना किसी कॉस्ट के लगाकर देगी। 3 kW से ऊपर के सोलर रूफटॉप पर केंद्र सरकार ₹78,000 और दिल्ली सरकार ₹78,000 की सहायता देगी।"