दिल्ली में अक्टूबर में ज़ब्त किए गए 1,200 से अधिक पुराने वाहन
दिल्ली परिवहन विभाग ने शहर की खराब होती वायु गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अक्टूबर में अब तक 1,200 से अधिक पुराने वाहनों को ज़ब्त किया है। विभाग के अनुसार, ज़ब्त किए गए वाहनों में 10-वर्ष से अधिक पुराने 140 चारपहिया डीज़ल वाहन और 15 वर्ष से अधिक पुराने 446 दोपहिया वाहन व 665 तिपहिया-चारपहिया पेट्रोल वाहन शामिल हैं।