दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 2,400 से अधिक मामले हुए दर्ज, 4 साल में सबसे अधिक
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 2,400 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है, यह संख्या पिछले 4 सालों में रिकॉर्ड हुए किसी भी महीने में सबसे अधिक है। वहीं, अक्टूबर माह के लिए डेंगू के 2023 में 2,003 मामले, 2022 में 1,238, 2021 में 1,196 और 2020 में 346 मामले रिकॉर्ड हुए थे।