भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में 26 और 27 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गरज/बिजली के साथ हल्की बारिश और 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।