दिल्ली में अगले 6 दिनों तक बारिश का अनुमान, मंगलवार व बुधवार के लिए येलो अलर्ट हुआ जारी
आईएमडी ने भीषण गर्मी के बीच अगले 6 दिनों तक दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने 30 जून (मंगलवार) और 1 जुलाई (बुधवार) के लिए बारिश के येलो अलर्ट के साथ-साथ बिजली कड़कने और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। जुलाई के पहले हफ्ते में दिल्ली में मॉनसून पहुंचने की उम्मीद है।