दिल्ली में अचानक धूल भरी आंधी चलने पर मैदान छोड़कर भागे प्रैक्टिस कर रहे MI के खिलाड़ी
दिल्ली में शुक्रवार को अचानक धूल भरी आंधी चलने के दौरान अरुण जेटली स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे एमआई के खिलाड़ी मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर भागने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एमआई ने ट्रेंट बोल्ट का वीडियो शेयर कर लिखा, "दिल्ली में आंधी-तूफान और भागने लगे थंडरबोल्ट।" स्टेडियम में होर्डिंग्स भी आपस में टकराने लगे थे।