दिल्ली में अत्यधिक प्रदूषण, तस्वीरों में गायब दिखा इंडिया गेट
दिल्ली में AQI स्तर में भारी बढ़ोतरी के साथ ही वहां के भीषण प्रदूषण को दर्शाने वाली कई तस्वीरें सामने आई हैं। सोमवार सुबह घने स्मॉग की चादर में लिपटे इंडिया गेट और अक्षरधाम मंदिर जैसे प्रमुख स्थल पूरी तरह से गायब दिखें। CPCB के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे दिल्ली का AQI 'बहुत खराब' श्रेणी में 370 रहा।