दिल्ली में अब रात में भी काम कर सकेंगी महिलाएं, शर्तों के साथ जल्द नियम होगा लागू
दिल्ली में राज्य सरकार महिलाओं को दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रात की शिफ्ट में काम करने की इजाज़त देने जा रही है जिसे जल्द शर्तों के साथ लागू किया जाएगा। इसके लिए कार्यस्थल पर सीसीटीवी, सुरक्षित ट्रांसपोर्ट और रेस्टरूम जैसी सुविधाएं देना अनिवार्य होगा और बिना लिखित सहमति के महिलाओं से रात में काम नहीं कराया जा सकेगा।