दिल्ली में अवैध प्रवासियों की संख्या में हुई वृद्धि की रिपोर्ट पर LG ने लिया संज्ञान
दिल्ली में अवैध प्रवासियों की संख्या में अचानक हुई वृद्धि की रिपोर्ट पर उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तुरंत इसके उपाय सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं। एलजी सक्सेना के प्रमुख सचिव ने मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त, आयुक्त एमसीडी और अध्यक्ष एनडीएमसी को इस संबंध में लेटर जारी किया है।