दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों की फर्ज़ी आईडी बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस ने फेक आईडी व दस्तावेज़ बनाने वाले 11 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 बांग्लादेशी और 6 स्थानीय लोग हैं। यह लोग अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को फर्ज़ी दस्तावेज़ जैसे- वोटर आईडी व आधार कार्ड उपलब्ध कराते थे। डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि अवैध प्रवासी जंगल के रास्ते व ट्रेनों के ज़रिए भारत में दाखिल होते हैं।