दिल्ली में अवैध बोरवेल पर रोक नहीं लगाए गए तो हो जाएंगे द. अफ्रीका जैसे हालात: HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि दिल्ली में अवैध बोरवेल जिस तरह से जल स्तर को कम कर रहे हैं वह किसी पाप से कम नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली को कुछ साल पहले दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग में बने हालात जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहां पानी के लिए हाहाकार मच गया था।