दिल्ली में अविवाहित शख्स ने छोटे भाई को मारी गोली; भाई के पहले शादी करने से था नाराज़
पूर्वी दिल्ली में एक शख्स ने अपने 29-वर्षीय छोटे भाई को कथित तौर पर गोली मार दी। अविवाहित आरोपी के भाई ने पिछले साल शादी कर ली थी जिससे वह नाराज़ था। बकौल पुलिस, आरोपी नशे का आदी है और उसे घर से निकाल दिया गया था जिसके बाद परिवार ने उसे बिना बताए छोटे भाई की शादी कर दी।