दिल्ली में अस्पताल के शौचालय की खिड़की से कूदकर 54 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या
दिल्ली के जामिया हमदर्द अस्पताल की 5वीं मंज़िल के शौचालय की खिड़की से गुरुवार देर रात एक 54 वर्षीय शख्स ने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शख्स को पैर में फ्रैक्चर के कारण सोमवार को अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया था। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।