दिल्ली में अस्पताल में पावर कट के बाद नवजात की मौत मामले में मेयर ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ऑबेरॉय ने 22-अगस्त को कस्तूरबा गांधी अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने से एक नवजात की मौत के मामले में निगम आयुक्त को जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में मरम्मत कार्य के चलते बिजली काटी गई थी। बकौल रिपोर्ट, मौत का कारण अस्पताल में बिजली ना होना बताया गया था।