दिल्ली में आज 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान, 'खराब' श्रेणी में रहा AQI
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में 31 दिसंबर को शाम 4 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (पिछले 24 घंटों का औसत) 'खराब' श्रेणी में (283) रहा।