दिल्ली में आज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 50 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है...31 मई तक तूफान और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।"