दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार को करीब 45°C तापमान दर्ज किया गया जो इस सीज़न का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42-44°C दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि आईएमडी ने 11 जून तक के लिए दिल्ली एनसीआर में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।