दिल्ली में आज बारिश को लेकर जारी किया गया येलो अलर्ट, पूरे सप्ताह बारिश होने का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में आज (रविवार) के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, बादल छाए रहेंगे व आंधी-तूफान के साथ शहर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने
आगामी सप्ताह के लिए राष्ट्रीय राजधानी में पूरे हफ्ते बारिश होने का अनुमान जताया है।