दिल्ली में आज से शुरू होगा SIR, वोटर्स के घर-घर जाएंगे BLO
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) अशोक कुमार ने बताया है कि शहर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया मंगलवार (30 जून) से शुरू हो रही है। इस दौरान 13,000 से ज़्यादा बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। वहीं, अंतिम मतदाता सूची सात अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।