दिल्ली में आज सुनाई देगी एयर सायरन की आवाज़, सरकार ने की लोगों से नहीं घबराने की अपील
दिल्ली सरकार ने नोटिस जारी कर बताया है कि पाकिस्तान संग जारी संघर्ष के बीच नागरिक सुरक्षा निदेशालय शुक्रवार को आईटीओ स्थित पीडब्ल्यूडी मुख्यालय पर लगे 'एयर रेड सायरन्स' का परीक्षण करेगा। दिल्ली सरकार ने नागरिकों से शांत रहने और नहीं घबराने की अपील कर बताया कि टेस्टिंग दोपहर 3 बजे शुरू होगी जो 15-20 मिनट चल सकती है।