दिल्ली में इंटर्न ने तिहाड़ जेल का अनुभव किया शेयर, पुरुषों के ब्लॉक में थीं इकलौती महिला
गाज़ियाबाद (यूपी) निवासी एक साइकोलॉजी की इंटर्न ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में पुरुषों वाली यूनिट में दो हफ्ते बिताने के बाद अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया, "सभी कैदी बात करने के लिए तैयार नहीं होते थे...व कुछ हैरानी से देखते थे।" उन्होंने कहा, "तिहाड़ में कोई स्ट्रक्चर्ड मैनुअल नहीं है...ऐसे में गाइडेंस की ज़रूरत पड़ती रहती है।"