दिल्ली में ई-रिक्शा से सफर करना होगा महंगा, न्यूनतम किराया होगा ₹20: रिपोर्ट
'एनडीटीवी' के मुताबिक, दिल्ली में ई-रिक्शा की सवारी जल्द ही महंगी हो सकती है व न्यूनतम किराया दोगुना होकर ₹20 हो सकता है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स फेडरेशन के मुताबिक, राजधानी में 2010 से ई-रिक्शा चल रहे हैं और तब से किराए में वृद्धि नहीं हुई। 'एनडीटीवी' ने फेडरेशन अध्यक्ष अजय शर्मा के हवाले से बताया कि दरें अगली महीने से बढ़ेंगी।