दिल्ली में एक दिन में स्वाइन फ्लू के 114 नए केस मिले, जेपी नड्डा ने बुलाई समीक्षा बैठक
दिल्ली में 20 अगस्त को स्वाइन फ्लू (H1N1) के 114 मामले मिले जिसके बाद इस साल मिले कुल मामले 1,777 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों संग समीक्षा बैठक बुलाई है। लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।