दिल्ली में एक महीने के लिए बंद रहेगा नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर, वाहन चालकों के लिए एडवाइज़री जारी
दिल्ली पुलिस ने एडवाइज़री जारी कर बताया है कि शाहदरा का नाथू कॉलोनी फ्लाईओवर लोड टेस्टिंग और मरम्मत कार्य के चलते 25 मई तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा। इस दौरान सभी वाहन फ्लाईओवर के स्लिप रोड पर डायवर्ट किए जाएंगे। पुलिस ने वाहन चालकों को दुर्गापुरी चौक, लोनी गोल चक्कर आदि वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है।