दिल्ली में ऑटो वाले के घर खाना खाने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, किए ऑटो वालों के लिए 5 एलान
'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिल्ली में ऑटो वाले के घर खाना खाने पहुंचे। उन्होंने उनके लिए 5 एलान किए। इनमें 'ऑटो वाले की बेटी की शादी के लिए ₹1 लाख, होली व दिवाली पर वर्दी के लिए ₹2500, ₹10 लाख का जीवन बीमा, ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा और इनके बच्चों की कोचिंग फीस सरकार देगी' शामिल हैं।