दिल्ली में ऑनलाइन शराब कैसे बुक करें? जानें ऐप से पेमेंट और दुकान से बोतल लेने का पूरा तरीका
दिल्ली सरकार द्वारा लॉन्च ऐप के ज़रिए शराब बुक करने के लिए सबसे पहले 'दिल्ली लिकर बुकिंग' (DSIIDC Ltd) ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप पर पसंदीदा ब्रैंड, बोतल का साइज़/मात्रा और DSIIDC आउटलेट (जहां से ग्राहक शराब पिक करेंगे) सेलेक्ट कर पेमेंट करना होगा। इसके बाद एक QR कोड मिलेगा जो सिलेक्टेड आउटलेट पर दिखाकर बुक्ड शराब ले सकेंगे।