दिल्ली में ओवरफ्लो नाले में गिरे 3 स्कूली बच्चे, लोगों ने तुरंत भागकर डूबने से बचाया
जगतपुर (दिल्ली) में गुरुवार को 3 स्कूली बच्चे नाले में गिर गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत भागकर डूबने से बचा लिया। सड़क बारिश के पानी से भरी हुईं थी जिससे उन्हें नाले का अंदाजा नहीं हुआ। घटना का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। लोगों का कहना है कि संवेदनशील जगहों पर बैरिकेडिंग व चेतावनी बोर्ड लगाए जाने चाहिए।