दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए गए 'इंदिरा होना आसान नहीं' लिखे पोस्टर
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोस्टर लगाए गए जिनमें उनकी तस्वीरों के साथ 'इंदिरा गांधी होना आसान नहीं है' नारा लिखा है। इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा है 'भारत इंदिरा को याद करता है'। ये पोस्टर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा और उदय भानु छिब ने लगाए हैं।